हापुड़।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला बदर घोषित किए जाने के बावजूद जनपद की सीमा में घूम रहे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जिला बदर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम नानपुर फतेहपुर रोड स्थित पीर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। जांच में उसकी पहचान सलीम उर्फ नन्हे पुत्र इकलाख निवासी आदर्शनगर, कस्बा एवं थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को पूर्व में जिला बदर किया गया था, लेकिन वह न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए जिले की सीमा में ही रह रहा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। हापुड़ के अलावा गाजियाबाद जिले में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin