हापुड़।
बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन में पिछले एक सप्ताह से पंखे बंद पड़े होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्म मौसम में ट्रेन के डिब्बों में पर्याप्त हवा न मिलने से यात्री खासे परेशान हैं। इसके अलावा ट्रेन के नियमित रूप से देरी से संचालन से भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
दैनिक रेल यात्री वेद प्रकाश सिंघल ने बताया कि ट्रेन में पंखे बंद होने से सफर करना बेहद कठिन हो गया है। यात्रियों को उमस और गर्मी के बीच यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेन के शौचालयों में भी पानी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेन रोजाना निर्धारित समय से देर से चल रही है। विशेष रूप से शाम के समय वापसी में यह ट्रेन दो से तीन घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंच रही है, जिससे नौकरीपेशा और दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है।
इस संबंध में मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने कहा कि उनके संज्ञान में अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ट्रेन में पंखे बंद होने या अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्या है तो उसकी जांच कराकर जल्द समाधान कराया जाएगा।
यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेन में पंखों की मरम्मत, शौचालयों में पानी की व्यवस्था और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin