Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश, सुपरवाइजरों को दी जिम्मेदारी


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। तहसील धौलाना सभागार में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुपरवाइजरों को कार्य में तेजी लाने और लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

                                

चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार प्रवेश कुमार ने कहा कि सभी सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्य की नियमित निगरानी करें तथा शेष कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन प्रगणकों ने फील्ड सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है, उनका डाटा बिना किसी देरी के जनगणना पोर्टल पर अपलोड कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिला जनगणना प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि मकान सूचीकरण अभियान के दौरान कोई भी भवन छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने सुपरवाइजरों को फील्ड कार्य की लगातार समीक्षा करने और पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे डाटा का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी सावधानी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया जाए।

बैठक में पुष्पेंद्र कुमार, आरके धौलाना, वीआरसी बबलू राणा, सुशील कुमार तोमर समेत सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय और सतर्कता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।