Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

डहरा गाँव में बढ़ा बंदर का आतंक, किसान पर घर में घुसकर हमला


HALCHAL INDI NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के डहरा गाँव में रविवार को एक बंदर ने घर में घुसकर किसान रामकुमार सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीते एक सप्ताह में इस बंदर द्वारा चार ग्रामीणों पर हमला किए जाने से गाँव में डर का माहौल बन गया है।

रामकुमार सुबह घर पर दैनिक कामकाज कर रहे थे, तभी बंदर अचानक अंदर घुस आया और उन पर झपट पड़ा। उसकी हरकतों से किसान लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी दौड़े और बंदर को किसी तरह भगा दिया। घायल किसान को तुरंत उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक यह बंदर पिछले दिनों राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रमोद कुमार और नरेश शर्मा को भी घायल कर चुका है।

बंदरों को पकड़ने की मांग तेज

शनिवार को कई ग्रामीण—माधवराम शर्मा, विवेक शर्मा, विनोद शर्मा, होशियार सिंह, संजय चौहान, हरपाल सिंह, आलोक, अंकित, प्रमोद कुमार और कुलदीप—कैंप कार्यालय पहुँचे और विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया से मुलाकात कर बंदरों के बढ़ते हमलों से निजात दिलाने की अपील की।