HLCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर रविवार रात दो बाइकों के आपसी टकराने से मोहल्ला शिवनगर निवासी नितिन उर्फ भीम (24) की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ।
जानकारी के अनुसार, नितिन अपने मित्र के साथ बाइक से मोहल्ले से नवीन मंडी की ओर जा रहे थे। गढ़ रोड, मोहल्ला अनुज विहार के सामने मारुति शोरूम के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। राहगीरों ने तुरंत दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुँचाया। चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि फिलहाल घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin