हापुड़।
जीएस विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ, जिसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नेहा जी. शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. यतीश अग्रवाल, डीन डॉ. प्रदीप गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शरद गोयल तथा मुख्य अस्पताल प्रशासक डॉ. एस. कुमार सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े साहस, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया। विद्यार्थियों के जोश और आत्मविश्वास से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मधुबाला गौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज जैसी महान विभूति का भारत भूमि पर जन्म लेना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
कुलपति डॉ. यतीश अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है और हमें सदैव राष्ट्रसेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को महान विभूतियों के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नेहा जी. शर्मा ने आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति को बधाई दी। इस अवसर पर कुलसचिव सुमित सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी मनोज शिशोदिया, उपनिदेशक एस. एन. सिंह, विभिन्न विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin