गढ़मुक्तेश्वर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत तहसील परिसर में आयोजित हुई, जिसमें अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील, आवारा पशु, गन्ना भुगतान और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर किसानों ने तीखी नाराजगी जताई। पंचायत की अध्यक्षता सरदार संतोष सिंह ने की, जबकि संचालन मेरठ मंडल उपाध्यक्ष सब्बू चौधरी ने किया।
मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारतीय किसानों के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो देशभर में आंदोलन तेज किए जाएंगे और एक बार फिर दिल्ली घेरने की तैयारी होगी। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर को किसी भी कीमत पर भूखा नहीं मरने दिया जाएगा। पंचायत में आवारा पशुओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा।
मेरठ मंडल मुख्य महासचिव दिनेश त्यागी ने घोषणा की कि 20 तारीख को गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में आवारा पशुओं को ले जाकर घेराव किया जाएगा। किसान नेताओं ने मांग की कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दी जाए और ट्रेड डील जैसे निर्णयों को तुरंत वापस लिया जाए।
मंडल प्रवक्ता नवदीप सिंह ने सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पुख्ता सबूत होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द ही संबंधित विभाग के घेराव की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंडल सचिव राजू ठाकुर ने गन्ना भुगतान में देरी और विद्युत विभाग द्वारा किसानों के कनेक्शन काटे जाने पर नाराजगी जताई। पंचायत में मौजूद किसानों ने एक स्वर में ‘जय जवान जय किसान’ के नारे लगाए और किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin