HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
सहकारी गन्ना विकास समिति का अपना भवन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मंगलवार को हुई समिति की बैठक में श्यामपुर गांव में नए भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी गई।
बैठक में बताया गया कि समिति पिछले कई दशकों से नवीन कृषि मंडी में किराए के भवन में संचालित हो रही है और मौजूदा भवन अब काफी जर्जर हो चुका है। ऐसे में समिति के लिए स्थायी कार्यालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
ग्राम सभा देगी नि:शुल्क जमीन
श्यामपुर गांव में सड़क किनारे ग्राम सभा द्वारा समिति को लगभग 2000 गज भूमि बिना शुल्क उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे बैठक में स्वीकृति मिल गई। भवन निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
किसानों को बेहतर बीज देने पर चर्चा
बैठक में गन्ने की फसल में फैल रही बीमारियों को लेकर चिंता जताई गई। समिति के सभापति कुणाल चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को ऐसी उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध कराया जाए, जिससे बीमारी का असर कम हो सके।
चीनी मिलें बंद न हों
इसके अलावा यह निर्णय भी लिया गया कि जब तक किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है, तब तक किसी भी चीनी मिल को बंद नहीं किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को परेशानी न हो।
ब्रजनाथपुर मिल को भुगतान के लिए चेतावनी
बैठक में ब्रजनाथपुर चीनी मिल को पिछला बकाया जल्द चुकाने के निर्देश दिए गए। मिल पर लगभग 14 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है और इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
.jpg)

.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin