HALCHAL INDIA NEWS
महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कांवड़ मेले के चलते कई सरकारी चिकित्सकों की ड्यूटी मेला क्षेत्र और शिवालयों में लगा दी गई। इसका असर शहर के कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर भी देखने को मिला। मोती कॉलोनी स्थित आरोग्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति में स्टाफ नर्स ने मरीजों का उपचार किया।
रविवार को लगने वाले जन आरोग्य शिविरों में आमतौर पर सामान्य बीमारियों का इलाज किया जाता है। जिले में करीब 19 स्थानों पर ऐसे शिविर आयोजित किए गए। हालांकि विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध न होने से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेष परामर्श नहीं मिल सका।
मोती कॉलोनी केंद्र पर सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज ज्यादा पहुंचे। डॉक्टर के कांवड़ ड्यूटी पर होने के कारण स्टाफ नर्स ने ओपीडी संचालित की और सामान्य मरीजों को दवाएं देकर राहत पहुंचाई। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी नियमित रूप से ओपीडी चली। पूरे जिले में करीब 1600 लोगों ने विभिन्न शिविरों में उपचार लिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए थे, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin