Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ से नोएडा व दिल्ली रूट पर शाम बाद बसों की कमी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ से नोएडा जाने वाले यात्रियों को शाम के समय सार्वजनिक परिवहन की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बताया जाता है कि इस मार्ग पर शाम करीब छह बजे के बाद रोडवेज बसें मिलना मुश्किल हो जाता है। परिणामस्वरूप लोगों को निजी या अन्य वैकल्पिक वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। दिल्ली रूट पर भी हालात कुछ ऐसे ही हैं, जहां शाम ढलने के बाद बसों की उपलब्धता कम हो जाती है।

हापुड़ डिपो से विभिन्न शहरों के लिए निगम और अनुबंधित मिलाकर 131 बसें संचालित की जाती हैं। बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की ओर रोजगार, व्यापार और शिक्षा के लिए सफर करते हैं।

जानकारी के अनुसार नोएडा रूट पर बसों की संख्या सीमित है और सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बनी रहती है। शाम के समय मांग बढ़ने पर बसें कम पड़ जाती हैं। दिल्ली मार्ग पर भी रात तक संचालन का दावा किया जाता है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि देर शाम बसें आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं।

परिवहन विभाग का कहना है कि तय समय तक सेवाएं दी जा रही हैं। यदि यात्रियों की संख्या और मांग अधिक रहती है तो संचालन समय बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।