Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

नगढ़मुक्तेश्वर में नयागांव इनायतपुर में अवैध मिट्टी खनन पर एसडीएम ने की कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर सीज


HALCHAL INDIA NEWS

नगढ़मुक्तेश्वर। नयागांव इनायतपुर क्षेत्र में शनिवार रात अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर एसडीएम श्रीराम सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। मौके पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर बरामद कर उन्हें सीज कर दिया गया।

एसडीएम ने बताया कि सूचना के अनुसार कुछ लोग जंगल और खेतों से बिना अनुमति मिट्टी निकाल रहे थे। जब टीम मौके पर पहुँची, तो चालक और अन्य लोग वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर सीज कर दिया गया है। मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।