Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

इंटरमीडिएट भूगोल परीक्षा में लंबा पेपर, विद्यार्थियों को करना पड़ा समय से संघर्ष


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

यूपी बोर्ड की कक्षा 12 की भूगोल विषय की परीक्षा गुरुवार को दोपहर सत्र में आयोजित की गई। परीक्षा के बाद बाहर निकले कई छात्रों ने प्रश्नपत्र को लंबा बताते हुए कहा कि निर्धारित समय में सभी प्रश्न हल करना चुनौतीपूर्ण रहा।

जिले में इस विषय के लिए 2276 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2200 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 76 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान छात्रों को पूरे तीन घंटे तक लगातार लिखना पड़ा।

परीक्षार्थियों के मुताबिक प्रश्नपत्र में मानव भूगोल से जुड़े अहम अध्यायों पर आधारित प्रश्न शामिल थे। विश्व जनसंख्या का वितरण और घनत्व, जनसंख्या वृद्धि, मानव विकास, प्राथमिक गतिविधियां, परिवहन व संचार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा मानचित्र कार्य से संबंधित सवाल पूछे गए।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेत्ता पूठिया ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई गई।