हापुड़।
होली के मद्देनजर परिवहन निगम ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। अनुमान है कि शनिवार से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना होंगे, ऐसे में बस अड्डों पर भीड़ बढ़ सकती है।
जिले से लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, नोएडा, किठौर और मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर कुल 131 बसों का संचालन होता है। बड़ी संख्या में लोग नौकरी और कारोबार के सिलसिले में बाहर रहते हैं और त्योहार के अवसर पर घर लौटते हैं।
परिवहन विभाग ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक सभी प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाने की योजना बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के अनुसार बसों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह के अनुसार, त्योहार के दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं और उन्हें प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। विभाग का दावा है कि कल से बढ़े हुए फेरे लागू कर दिए जाएंगे और यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी तैयारी है।
.jpg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin