HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
चैत्र नवरात्र और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। पर्व के दौरान जिले में 34 शोभायात्राएं और सात मेलों के आयोजन प्रस्तावित हैं, जिन्हें देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के अनुसार, शोभायात्रा मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त, पिकेट ड्यूटी और मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। प्रमुख मंदिरों और पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है तथा भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी सक्रिय कर दिया गया है, जो मेलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमण करेगा।
संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों, धर्मगुरुओं और आयोजकों के साथ बैठकें कर शांति बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शोभायात्राओं के दौरान बिजली के ढीले तारों, यातायात व्यवस्था और अन्य संभावित जोखिमों की भी जांच कराई जा रही है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल तुरंत मौके पर भेजा जाएगा, जिससे श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकें।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin