HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
मोहल्ला बैंक कॉलोनी के निवासियों को पिछले तीन महीनों से टूटी सड़कों की परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क अब तक नहीं बनाई गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
निवासियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा सड़क और नाली निर्माण का टेंडर पास किया गया था और करीब पांच महीने पहले काम शुरू हुआ था। ठेकेदार ने शुरुआत में गलियों की पुरानी इंटरलॉकिंग हटाकर रास्तों को उखाड़ दिया, लेकिन नाली बनने के बाद सड़क निर्माण का काम रोक दिया गया। तीन महीने से गलियां कच्ची पड़ी हैं और रास्ते पूरी तरह खराब हो चुके हैं।
लोगों का आरोप है कि गलियों में मिट्टी और पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है और कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है, जिससे मोहल्लेवासी परेशान हैं।
अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जानकारी मिलने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin