Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

आरटीई के तहत तीसरे चरण की शुरुआत, प्राइवेट स्कूलों में मिलेगा दाखिले का मौका


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

निशुल्क शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा चरण शुरू हो गया है। शुरुआती दो दिन तकनीकी दिक्कतों के चलते पोर्टल धीमा रहा, जिससे आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हुई, लेकिन अब व्यवस्था सामान्य हो गई है और आवेदन तेजी से किए जा रहे हैं।

शिक्षा विभाग के मुताबिक, इस चरण में 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद 27 मार्च को लॉटरी के जरिए छात्रों का चयन होगा और चयनित बच्चों को नए सत्र से पहले स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।

इस बार नियमों में कुछ बदलाव होने से आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब अभिभावकों को कुछ दस्तावेजों की अनिवार्यता से राहत दी गई है, जिससे वे आसानी से आवेदन कर पा रहे हैं।

पहले और दूसरे चरण में बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया था। इनमें से कई छात्रों का चयन हो चुका है और उन्हें स्कूलों में दाखिला दिलाने की प्रक्रिया जारी है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि जो लोग अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे तीसरे चरण में समय रहते आवेदन कर अपने बच्चों के लिए निजी स्कूलों में पढ़ाई का अवसर प्राप्त करें।