HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। इलाके में रसोई गैस की कमी से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलिंडर की बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही, जिससे परेशानी बढ़ती जा रही है। कई घरों में गैस खत्म होने के बाद अब पारंपरिक चूल्हों का सहारा लिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गैस सप्लाई में व्यवधान बना हुआ है। कुछ लोगों को बुकिंग करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पहले से बुकिंग दर्ज होने के संदेश दिख रहे हैं, जिससे स्थिति और उलझन भरी हो गई है।
इसी बीच शहर के एक वकील पवन कंसल का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने गैस की कमी पर तंज कसते हुए चूल्हे पर खाना बनाते हुए अपनी तस्वीर साझा की। उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में दिक्कत और बढ़ सकती है।



.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin