धौलाना। देहरा गांव में मोबाइल फोन की मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात गंभीर झगड़े में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के कई लोग एकजुट होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इस घटना में एक बुजुर्ग समेत कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मोबाइल कवर को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बाद में बढ़ती चली गई।
पीड़ितों का कहना है कि रात के समय अचानक कई लोग उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया, जिससे घर में मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin