हाफिजपुर। जिले में चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बावरिया गिरोह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पिछले चार महीनों के दौरान गिरोह के सदस्यों ने हाफिजपुर, पिलखुवा और बाबूगढ़ थाना क्षेत्रों में कई बड़ी चोरियों को अंजाम देकर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने हाल ही में गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 18 मार्च को गिरफ्तार आरोपी महेंद्र से पूछताछ में गिरोह की गतिविधियों और वारदातों की जानकारी मिली। उसने बताया कि गैंग के सदस्य अलग-अलग जिलों में किराए के कमरों में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और कुछ दिनों बाद ठिकाना बदल लेते हैं। गिरोह के कई सदस्य अन्य जिलों में भी आपराधिक मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं।
पूछताछ में सामने आया कि महेंद्र ने अपने साथियों धर्मेंद्र उर्फ लंगड़ा टिंडी, संजय उर्फ अजय कालिया और एक अन्य के साथ मिलकर जिले में कई चोरी की घटनाएं कीं। महमूदपुर गांव में चोरी से पहले उसने अपनी स्कूटी नहर के पास खेत में छिपा दी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों पर गाजियाबाद, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर में लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin