HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर पालिका ने विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रत्येक वार्ड से दो-दो कार्यों के प्रस्ताव लेकर उनका लागत अनुमान (एस्टीमेट) तैयार किया गया है। इन प्रस्तावों को होली के बाद जिलाधिकारी की स्वीकृति के लिए भेजने की योजना है।
पालिका को बीते वर्ष अक्टूबर और नवंबर में दो चरणों में लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। यह राशि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत मिली है, जिसका उपयोग वार्ड स्तर पर निर्माण और सुधार कार्यों में किया जाएगा।
शहर के 41 वार्डों के सभासदों से उनके क्षेत्र की प्राथमिक जरूरतों के अनुसार प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्तावों के आधार पर निर्माण विभाग ने तकनीकी परीक्षण के बाद विस्तृत लागत अनुमान तैयार किया है। अब इन योजनाओं को अंतिम मंजूरी के लिए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के अनुसार सभी प्रस्ताव तैयार हैं और त्योहार के बाद उन्हें औपचारिक स्वीकृति हेतु भेज दिया जाएगा। अनुमति मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin