पिलखुवा। होली के मौके पर नवोदय युवा समिति ने उत्साह और उमंग के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रंगोत्सव मनाया। आयोजन का उद्देश्य त्योहार को आपसी प्रेम, सौहार्द और हंसी-मजाक के साथ यादगार बनाना रहा।
समिति कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में सदस्यों को रोचक और मजेदार उपाधियां देकर सम्मानित किया गया। किसी को “रंगों का राजा” तो किसी को “मटक-मटक राजा” की संज्ञा दी गई। इसके अलावा “पानी का बादशाह” के साथ-साथ “स्वास्थ्य मंत्री”, “वित्त मंत्री”, “शिक्षा मंत्री”, “गृह मंत्री”, “योजना मंत्री”, “सूचना मंत्री”, “ऊर्जा मंत्री”, “महिला मंत्री”, “स्वच्छता मंत्री” और “जल संरक्षण मंत्री” जैसी दिलचस्प पदवियां भी प्रदान की गईं। उपाधियों की घोषणा होते ही माहौल हंसी और तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में महेंद्र सिंह सैनी, उपमा गुप्ता, विक्की सिंह, संजय अग्रवाल, अवितोष, नरेंद्र टोंक, विनय, मनोज शर्मा, सुशील कुमार, डोली कार्दंबल और निर्मल शर्मा समेत अन्य सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समिति का यह रचनात्मक प्रयास नगरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin