Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया होलिका पूजन


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। होली पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के मोहल्ला मंडी, सुकलान और रामपुरा समेत कई क्षेत्रों में पारंपरिक तरीके से होलिका पूजन किया गया। सोमवार को महिलाएं अपने परिवार के साथ निर्धारित स्थलों पर पहुंचीं और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

पूजन के दौरान महिलाओं ने घर-परिवार की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। बच्चे भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल हुए। रंगीन परिधानों में सजे बच्चों ने होलिका की परिक्रमा की और बड़े-बुजुर्गों के साथ पारंपरिक रस्में निभाईं। कई स्थानों पर लोकगीत गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

पूजा स्थलों पर साफ-सफाई और सजावट का विशेष ध्यान रखा गया था। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। स्थानीय पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सका।