Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पिलखुवा पुलिस ने दबोचा


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना पिलखुवा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रघुनाथपुर मोड़ के पास से पकड़ा और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिलखुवा थाना पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रघुनाथपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश पुत्र संजय निवासी ग्राम पूठा हुसैनपुर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। 


आरोपी के खिलाफ थाना पिलखुवा में बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।