Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पिलखुवा पुलिस ने दबोचा


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपी को थाना पिलखुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को खेड़ा गेट के पास से दबोचते हुए उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना पिलखुवा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और तलाश कर रही थी। 

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खेड़ा गेट के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र चेती उर्फ जहीर निवासी मोहल्ला सद्दीकपुरा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पिलखुवा में बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।

थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।