Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

विद्यालय में संदिग्ध नामांकन की शिकायत, डीएम से जांच की मांग


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत न्याजपुर सौम्या गांव के कंपोजिट विद्यालय में नामांकन को लेकर गड़बड़ी का आरोप सामने आया है। गांव के एक निवासी ने जिलाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता रतनवीर के अनुसार उनके परिवार में केवल दो संतानें हैं—एक बेटी और एक बेटा। उनका कहना है कि हाल ही में विद्यालय में हस्ताक्षर कराने के दौरान उन्हें एक रजिस्टर में ऐसा नाम दर्ज मिला, जिसमें एक अन्य बच्चे के पिता के रूप में उनका नाम लिखा हुआ था। रतनवीर का दावा है कि इस नाम से उनकी कोई संतान नहीं है और यह प्रविष्टि गलत तरीके से की गई है।

उन्होंने आशंका जताई कि छात्र संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से फर्जी नामांकन किए जा रहे हो सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ 18 फरवरी को बीएसए कार्यालय में भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई है।

खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि मामला सामने आने के बाद संबंधित प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।