Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

अलविदा जुमा पर चाक-चौबंद रही सुरक्षा, पुलिस की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्वक अदा हुई नमाज


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में रमजान के अंतिम शुक्रवार ‘अलविदा जुमा’ की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए, जिसके चलते नमाज शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण किया और प्रमुख मस्जिदों के आसपास तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई तथा आने-जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी रखी गई, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। 

नमाज अदा करने पहुंचे लोगों को पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा का भरोसा मिला। अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की।