सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से शामिल होने की कोशिश कर रहे एक अभ्यर्थी को पकड़ लिया गया। मामला रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र का है, जहां जांच के दौरान उसकी पोल खुल गई।
बताया गया कि युवक किसी अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर परीक्षा देने आया था। शुरुआती दस्तावेज जांच में वह बच गया, लेकिन बाद में बायोमेट्रिक और आईरिस मिलान के दौरान गड़बड़ी सामने आ गई।
जैसे ही मिलान नहीं हुआ, परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले उसने बात घुमाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती के बाद उसने स्वीकार कर लिया कि वह अपने रिश्तेदार के दस्तावेज के जरिए परीक्षा दे रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin