हापुड़ में तेज गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड पर पेड़ों के संपर्क में आने से 33 केवी लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघरों की सप्लाई करीब डेढ़ घंटे तक बंद रही।
इस व्यवधान से लगभग 20 हजार से अधिक घरों की बिजली चली गई। अचानक आपूर्ति ठप होने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए, साथ ही पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे शुरू हुई यह दिक्कत लगभग 4 बजे तक बनी रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से लोग खासे परेशान नजर आए। स्थानीय लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गर्मी शुरू होने से पहले ही लाइनों की मरम्मत और रखरखाव कर लिया जाना चाहिए था।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट और आनंद विहार स्थित मुख्य बिजलीघर में तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। बाद में टीम ने मरम्मत कर सप्लाई बहाल कर दी।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin