Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

लोन दिलाने का झांसा देकर 50 हजार ठगे, शिकायत पर जांच शुरू


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली। क्षेत्र में एक युवक पर लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। गांव ब्रह्मगढ़ी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसे बैंक से ऋण दिलाने का भरोसा देकर उससे पैसे ले लिए गए, लेकिन बाद में कोई कार्यवाही नहीं की गई।

पीड़ित के अनुसार, कुछ माह पहले उसकी मुलाकात क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। आरोपी ने प्लॉट के कागजात के आधार पर बैंक से बड़ी रकम का लोन दिलाने का आश्वासन दिया और प्रक्रिया के नाम पर खर्च बताकर उससे कई किस्तों में कुल 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बावजूद न तो लोन की प्रक्रिया आगे बढ़ी और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी गई।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में धमकी भी दी। साथ ही फाइल के नाम पर परिवार के बैंक खाते से जुड़े हस्ताक्षरित चेक भी अपने पास रख लिए।

मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।