HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जनपद के ग्राम उबारपुर में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित उपनिरीक्षक व कर्मियों ने महिलाओं को बताया कि सरकार उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकती हैं। महिलाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन) और डायल 112 (आपातकालीन सेवा) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग करें, ताकि समय पर मदद मिल सके। साथ ही यह भी बताया गया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
इस मौके पर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं से संबंधित सवाल भी पूछे। मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग हो रही हैं।
.jpg)







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin