Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

आज आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट: हापुड़ के हजारों छात्रों की बढ़ी धड़कनें


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा परिणाम जारी करने का समय तय कर दिया है, जिसके तहत आज शाम 4 बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे। जिले के करीब 29 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर पोर्टल पर जाकर आसानी से अपने अंक देख सकेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया के अनुसार, निर्धारित समय पर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे और छात्रों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध रहेगी।