HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ जिले में बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। गर्मी के चलते उल्टी-दस्त और शरीर में पानी की कमी की शिकायत वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में 90 से ज्यादा लोग डायरिया के लक्षणों के साथ इलाज कराने पहुंचे। इसके अलावा पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मामले भी सामने आए।
डॉक्टरों के मुताबिक, छोटे बच्चे इन बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। तेज गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी तेजी से हो रही है, जिससे कमजोरी और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यदि समय रहते इलाज न मिले तो इसका असर लिवर और किडनी जैसे अहम अंगों पर भी पड़ सकता है।
चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि इस मौसम में साफ और हल्का भोजन करें, अधिक पानी पिएं और दोपहर की तेज धूप से बचें। किसी भी तरह की परेशानी जैसे उल्टी, दस्त या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin