HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
नारी वंदन अधिनियम को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष कविता माधरे के नेतृत्व में महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जनाक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और प्लेकार्ड लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और तगासराय गेट पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
पदयात्रा की शुरुआत तगासराय स्थित रामनिवास कॉलेज से हुई, जो शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए तगासराय गेट तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने नारी शक्ति के समर्थन में आवाज बुलंद की और विपक्षी दलों पर महिला विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया है और ये दल नहीं चाहते कि महिलाएं देश और प्रदेश की राजनीति में आगे बढ़ें।
जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “नारी वंदन अधिनियम सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने का संकल्प है। लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राजनीति की है। आज जब महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने की बात हो रही है, तब ये लोग इसका विरोध कर रहे हैं, जो उनकी सोच को साफ दर्शाता है।
हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि देश की महिलाएं अब जाग चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। जो लोग नारी शक्ति के खिलाफ खड़े हैं, उन्हें आने वाले समय में जनता करारा जवाब देगी। यह पदयात्रा सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी तरह कार्य करती रहेगी।”
पदयात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में माहौल गरमाया रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पायल गुप्ता, छवि दीक्षित, मंजू सिंघल, कशिश, काजल, विजेता, मनु, रेणु, मिथलेश, अनु, मानसी, विनीता, पूजा, कविता, रेखा, सीमा, जयवती, दिव्या, मंजू रूबी, ज्योति, कृष्णा, मोनिका, प्रीति, आरुषि, अंशिका, पूनम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिला पदयात्रा और पुतला दहन के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि नारी वंदन अधिनियम के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और महिला सशक्तिकरण के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin