हापुड़।
शहर में मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी छापेमारी कार्रवाई की। टीम ने तगासराय स्थित जोया कांड्रिंक्स और मोदीनगर रोड पर बंसल ट्रेडर्स पर छापा मारकर विभिन्न पेय पदार्थों के सैंपल भरे। इस दौरान बंसल ट्रेडर्स पर भारी गंदगी मिलने पर विभाग ने चालान की कार्रवाई भी की, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता और शहरीश के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान जोया कांड्रिंक्स तगासराय पर एक्वा, कैच कोला, क्लियर और देव लीची जैसे उत्पादों के नमूने लिए गए। टीम ने मौके पर उत्पादन और पैकेजिंग की प्रक्रिया की जांच की और गुणवत्ता मानकों का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम मोदीनगर रोड स्थित बंसल ट्रेडर्स पहुंची, जहां सिग्नेचर ब्रांड ड्रिंकिंग पैकेज्ड वाटर और लीची ड्रिंक के सैंपल लिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर गंदगी और साफ-सफाई की खराब स्थिति मिलने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही चालान की कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता ने बताया कि जनपद में मिलावटखोरी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद यदि मानकों में कमी पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि खाद्य पदार्थों का निर्माण और विक्रय करने वाले सभी व्यापारी स्वच्छता और गुणवत्ता के नियमों का पालन करें। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर साफ-सफाई को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं, जो बेहद चिंताजनक है। विभाग लगातार ऐसे प्रतिष्ठानों पर नजर बनाए हुए है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आरपी गुप्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि आवश्यकतानुसार लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin