Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार—कोतवाल विनोद पांडेय की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नगर में अपराध और अपराधियों की कमर हापुड़ कोतवाल विनोद पांडेय ने तोड़ दी है। उनकी सख्त कार्यशैली से शहर में अपराध पर लगातार अंकुश लग रहा है और अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में थाना हापुड़ नगर पुलिस ने लोगों को लालच देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।


मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने ब्रेनबेव्स स्कूल अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र पुत्र जयप्रकाश (29), रिकू पुत्र जयप्रकाश (34), विजय उर्फ सीटू राठी पुत्र कृष्णवीर राठी (23), प्रशांत पुत्र प्रहलाद (24) निवासीगण भीमनगर गिरधारी नगर थाना हापुड़ देहात तथा नीरज पांचाल पुत्र सुनील पांचाल (38) हाल निवासी शिव विहार करावल नगर दिल्ली, स्थायी निवासी ग्राम ईकड़ी थाना सरधना जनपद मेरठ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल (UP37AB 9098 व UP37AB 2333), एक पीली धातु की अंगूठी, 5000 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन (विवो V70, पैशन रेड) बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को लालच देकर ठगी का शिकार बनाते थे और मौका पाकर उनका सामान हड़प लेते थे। गिरोह काफी समय से सक्रिय था और शहर में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

कोतवाल विनोद पांडेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।