HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
रेलवे लाइनों पर चल रहे मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। सोमवार को वाराणसी से नई दिल्ली की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से हापुड़ पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस लगभग एक घंटा 40 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू ट्रेन करीब एक घंटा, सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा और भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार विभिन्न रेलखंडों पर ट्रैक मरम्मत और तकनीकी कार्य चलने के कारण ट्रेनों का संचालन पहले से ही प्रभावित है। इसी वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं और गंतव्य तक देर से पहुंच रही हैं।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक ट्रेनों की समय-सारिणी प्रभावित रह सकती है।




.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin