Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गंगा एक्सप्रेसवे से लेकर हाईवे-9 तक लापता मिले पहरेदार


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाली जिला पुलिस की जमीनी हकीकत शनिवार रात सामने आ गई। थाना सिंभावली क्षेत्र से लेकर बहादुरगढ़ के शंकरटीला तक गंगा एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-9 पर पुलिस का पहरा नदारद मिला। कई चौकियां और चेक पोस्ट खाली पाए गए, जबकि ब्रजघाट चेक पोस्ट भी सूनी नजर आई।

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान बुलंदशहर और अमरोहा जनपद की सीमाओं पर स्थापित पुलिस बैरिकेडिंग और चेकिंग प्वाइंट पर भी कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल रात के समय ही नहीं, बल्कि दिन में भी कई बार चौकियों और चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी अनुपस्थित रहते हैं। लोगों का आरोप है कि इससे क्षेत्र में अपराध और सुरक्षा संबंधी घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने कहा कि सभी पुलिस चौकी प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।