हापुड़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था की है। छात्र-छात्राएं अब छुट्टियों में घर बैठे विभागीय वेबसाइट, दीक्षा ऐप और यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।
शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि छुट्टियों के दौरान खेलकूद और अन्य गतिविधियों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी लगातार चलती रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों ने अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन क्लास से जुड़े लिंक विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सभी विषयों का पाठ्यक्रम और डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। छात्र अपनी कक्षा और विषय के अनुसार कंटेंट चुनकर पढ़ाई कर सकते हैं। दीक्षा ऐप के जरिए विद्यार्थियों को विषय समझने और अपनी शंकाओं के समाधान में भी मदद मिलेगी।
डीआईओएस डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि छुट्टियों के दौरान छात्रों को गृहकार्य भी दिया गया है, ताकि उनकी पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि विभाग की वेबसाइट पर सभी विषयों की पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध हैं, जिनका विद्यार्थी आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
शिक्षा विभाग का मानना है कि डिजिटल माध्यमों के जरिए विद्यार्थी छुट्टियों में भी अपने समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin