हापुड़।
राजीव विहार निवासी उमेश कुमार उस समय हैरान रह गए जब उनके मोबाइल पर कार का चालान आने का संदेश मिला। चालान की राशि एक हजार रुपये थी, लेकिन जांच करने पर मामला अलग ही निकला।
पीड़ित के अनुसार चालान में उनकी कार की जगह एक स्कूटी की तस्वीर लगी हुई है, जिस पर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, चालान गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में जारी किया गया है, जबकि संबंधित वाहन वहां मौजूद नहीं था।
उमेश कुमार का आरोप है कि किसी ने उनकी कार का नंबर गलत तरीके से स्कूटी पर इस्तेमाल किया है, जिसके कारण यह चालान जारी हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin