HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली। गांव हिम्मतपुर निवासी एक युवक ने अज्ञात साइबर ठगों पर उसके बैंक खाते से 61 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित मोहम्मद अफरोज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि छह जून को वह अपने मोबाइल फोन पर फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसके फेसबुक अकाउंट पर एक अनजान वेबसाइट का लिंक दिखाई दिया। जिज्ञासावश उसने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। आरोप है कि लिंक खुलते ही उसका मोबाइल फोन हैंग हो गया और ठीक से काम करना बंद कर दिया।
अफरोज के अनुसार, आठ जून को जब उसने अपने बैंक खाते की जानकारी जांची तो पता चला कि उसके खाते से गूगल पे के माध्यम से 61 हजार रुपये की धनराशि निकाली जा चुकी है। उसका कहना है कि उसने स्वयं कोई ऑनलाइन भुगतान या लेनदेन नहीं किया और न ही किसी व्यक्ति को रकम भेजी।
पीड़ित को आशंका है कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर ठगों ने उसके मोबाइल या बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर खाते से धनराशि निकाल ली। घटना के बाद उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।










.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin