Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रेलवे ब्लॉक के कारण ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को हुई परेशानी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में चल रहे रखरखाव और सिग्नल सिस्टम के कार्य का असर मंगलवार को भी ट्रेन संचालन पर देखने को मिला। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

                                

हापुड़ और पिलखुवा के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम से जुड़े कार्य के लिए सुबह 10:05 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक ब्लॉक लिया गया। इसके चलते कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जोगबनी-आनंद विहार ग्रीष्मकालीन स्पेशल, बुलंदशहर-दिल्ली शटल, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस और रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें छह से सात घंटे से अधिक की देरी से संचालित हुईं।

रेल प्रशासन का कहना है कि रेलवे ट्रैक और सिग्नल सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। इसी कारण कुछ ट्रेनों के संचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ा है।