HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी में पुराने विवाद को लेकर दो भाइयों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है।
पीड़ित कलवा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी मामले में उसके पुत्र अंकित के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की थी। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद अंकित घर लौट आया था।
आरोप है कि सात जून की शाम करीब सात बजे कलवा गांव के मंदिर के पास बैठा हुआ था। तभी गांव निवासी आनंद, अनुज, अरुण और आकाश वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर उसके पुत्र अंकित और विपिन मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
हमले में अंकित और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin