Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, हापुड़ में ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को हापुड़ में ताबड़तोड़ छापेमारी कर खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। विभागीय अधिकारियों ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर सॉस और अचार के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
                                     

आर पी गुप्ता के अनुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने संदिग्ध खाद्य उत्पादों की जांच की और सॉस तथा अचार के नमूने एकत्रित किए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर रखे खाद्य उत्पादों के दस्तावेज और गुणवत्ता संबंधी रिकॉर्ड दुरुस्त करने में जुट गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।



विभागीय टीम ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटी अथवा मानकविहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।