हापुड़।
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के खुडलिया कट के पास से तीन अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 112 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक क्रेटा कार भी कब्जे में ली है।
थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। इस अवैध कारोबार से आरोपी लंबे समय से आर्थिक लाभ कमा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थाना सिम्भावली पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गंगा एक्सप्रेसवे पर घेराबंदी की और संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 112 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू सिंह उर्फ सोनवेर सिंह निवासी नारायणपुर वासका थाना कपूरपुर हाल निवासी दिनेश नगर पिलखुवा, विनोद कुमार निवासी करीमपुर भाईपुर मिलक थाना कपूरपुर तथा राहुल निवासी मसौता थाना पिलखुवा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा से गांजा खरीदकर उसे कार के माध्यम से उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाते थे। पूछताछ के दौरान पुलिस को तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी सोनू सिंह उर्फ सोनवेर सिंह के खिलाफ पहले भी साइबर अपराध और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं विनोद कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।
आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस इनके नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin