HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में विशेष जांच अभियान चलाया गया। पांच दिनों तक चले इस अभियान के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच में कई स्थानों पर सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर 30 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अजय शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंटों में फायर ऑडिट किया गया। टीम ने भवनों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता की जांच की। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का भी आकलन किया गया।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित कर कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी गई। उन्हें अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और सुरक्षा उपायों के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।
अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध कराने, भवनों में सुरक्षित निकास मार्ग बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे ताकि जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
.jpg)

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin