HALCHAL INDIA NEWS
सिंभावली। गांव बक्सर में 5 जून की रात हुए चर्चित हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक हमले में शामिल अधिकांश आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। मामले में केवल एक आरोपी फैजान की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
हमले में गंभीर रूप से घायल पाशु मेरठ मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
घायल के भाई गुरजीत शर्मा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि यदि शुरुआती दिनों में पुलिस ने तेजी से कदम उठाए होते तो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा सकते थे।
परिजनों का दावा है कि घटना से जुड़े वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं, जिनमें कई युवक दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस अभी तक पांच अज्ञात आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। इसी कारण जांच की दिशा और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले में देरी से कार्रवाई होने से अपराधियों के हौसले बढ़ सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
वहीं, क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.jpg)

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin