HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़। शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन ने पालिका को 15वें वित्त आयोग से लगभग 10 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इस राशि का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण, कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहन खरीदने, पथ प्रकाश और जलभराव जैसी समस्याओं को दूर करने में किया जाएगा।
शासन ने यह राशि अनटाइड और टाइड फंड ग्रांट के रूप में प्रदान की है। टाइड फंड का उपयोग एयर क्वालिटी नियंत्रण, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन खरीदने जैसी गतिविधियों में होगा। वहीं, अनटाइड फंड का इस्तेमाल सड़क और नाला निर्माण, सुंदरीकरण और प्रकाश व्यवस्था में किया जाएगा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बजट मिलने के बाद प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin