Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मौसम बदलते ही टाइफाइड के मरीज बढ़े, अस्पतालों में रोज 8–10 नए केस दर्ज


HALCHAL INDI A NEWS

हापुड़। 

बदलते मौसम के बीच वायरल इंफेक्शन के साथ टाइफाइड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। सीएचसी और जिला अस्पताल में हर दिन आठ से दस मरीज टाइफाइड की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि पहले यह संख्या मात्र दो से तीन तक सीमित थी। राहत की बात यह है कि इस समय डेंगू के मामले लगभग न के बराबर हैं।

अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बनी हुई है। रोजाना 800 से 900 लोग ओपीडी में स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में वायरल और बुखार से संबंधित समस्याएं बढ़ी हैं।

फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि टाइफाइड फैलने की मुख्य वजह गंदा पानी और अस्वच्छ भोजन है। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के दौरान बैक्टीरिया तेजी से सक्रिय हो जाते हैं, जिससे टाइफाइड फैलने की संभावना बढ़ जाती है।

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि—

  • साफ और उबला हुआ पानी पिएं,

  • बाहर का कटे-फटे या बासी भोजन न खाएं,

  • स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें,

  • और लगातार बुखार या कमजोरी होने पर तुरंत जांच कराएं।

डॉक्टरों का कहना है कि सावधानी और साफ-सफाई अपनाकर टाइफाइड से आसानी से बचा जा सकता है।