HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
दत्तियाना उपकेंद्र की टीम ने सोमवार को पुलिस प्रवर्तन इकाई के साथ मिलकर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकथाम अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सात घरों में अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए मामले सामने आए, जिन पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।
अवर अभियंता महेश चंद शर्मा ने बताया कि मतनौरा क्षेत्र में जांच के दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध आपूर्ति और अवैध कनेक्शन पाए गए। जिन व्यक्तियों पर बिजली चोरी की पुष्टि हुई उनमें सुमित, ब्रह्म सिंह, बलराज, भोले, मांगेराम, रमेश चंद्र और जयप्रकाश शामिल हैं। सभी के विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
टीम ने अभियान के दौरान ऐसे उपभोक्ताओं को भी जागरूक किया जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं। अधिकारियों ने उन्हें ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना का लाभ उठाकर बकाया चुकाने की अपील की, ताकि भविष्य में किसी दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin