Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कानून-व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 12 ग्राम प्रहरियों को एसपी ने किया सम्मानित


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद हापुड़ में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 12 ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को पुलिस कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी ग्राम प्रहरियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। 


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और पुलिस व जनता के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी सतर्कता और सक्रियता से कई घटनाओं की समय रहते जानकारी मिलती है, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है। 


सम्मान समारोह के दौरान एसपी ने बताया कि चयनित ग्राम प्रहरियों ने अपने-अपने थानाक्षेत्र में सूचना संकलन, अपराध की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पुलिस प्रशासन ने उनके कार्यों को अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक बताया।


एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सभी सम्मानित ग्राम प्रहरियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस और ग्रामीण तंत्र का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।